अंगूर की खेती से बदल गई महिला की किस्मत, 25 से 30 लाख रुपये सालाना मुनाफा पति की मौत के बाद..
हमारा समाज हमेशा से ही एक पुरुषसत्तात्मक समाज रहा है। हमारे समाज में अगर किसी महिला के पति की मृत्यु हो जाए तो उस महिला को उसी वक़्त से कमज़ोर, अबला समझा जाने लगता है। लोग यह मान लेते है कि वह महिला अपने पति के बिना एक असहाय और लाचार व्यक्ति है जो अब आगे नहीं बढ़ पाएगी। क्योंकि आगे बढ़ने, विकास करने की क्षमता का आंकलन लोग सिर्फ एक पुरूष की मौजूदगी से ही लगाते हैं।
पति की मौत के बाद जब संगीता पर आई जिम्मेदारी
एक हादसे में अपने पति की मौत के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी संगीता पर आ गई थी. खेती के अलावा परिवार के पास आमदनी का कोई जरिया नहीं था. ऐसे में घर चलाने की जिम्मेदारी संगीता ने अपने कंधों पर ली. उन्होंने खेती का काम सीखना शुरू किया. पहले लोगों ने कहा कि खेती-किसानी महिलाओं के बस की बात नहीं है, लेकिन संगीता ने अपने हौसले और मेहनत से सबको गलत साबित कर दिया.
खेती करने के लिए कर्ज भी लेना
पड़ा संगीता का कहती हैं की शुरू के दिन में उन्हें अपने गहनों के बदले कर्ज लेना पड़ा था. खेती के लिए पूंजी जुटाने के लिए चचेरे भाइयों से भी पैसे उधार लेने पड़े थे. कई मौकों पर वो उत्पादों की सामग्री को पढ़ या समझ नहीं पाती थीं, लेकिन एक विज्ञान की छात्रा होने के कारण उन्हें जल्दी काम सीखने में मदद मिली.
मुश्किलों के आगे नहीं झुकी संगीता
संगीता (Sangeeta Pingal) को खेती करने के लिए पैसों की जरूरत थी। पैसों का इंतज़ाम करने के लिए संगीता ने अपना सोना गिरवी रख कर लोन लिया। संगीता के इस संघर्ष भरे सफर में उन्हें अपने भाइयों का साथ मिला। उन्होंने संगीता को खेती के बारे में हर बात सिखाई और सही से समझायी। साइंस विषय की विद्यार्थी रही संगीता को उनके विषय का ज्ञान खेती में भी काम आया।
https://twitter.com/nijunction/status/1452629323605741575?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1452629323605741575%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fawesomegyan.co%2Flady-farmer-sangeeta-pingal-story%2F

0 Comments